फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएनआई चर्च मे ईस्टर पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। शहर स्थित चर्च में ईस्टर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शनिवार की रात में बारह बजे शहर में स्थित चर्च में घंटे बजाकर प्रभु यीशु के दोबारा जीवित हो उठने पर खुशी मनाई। रविवार को ईस्टर के उपलक्ष्य में सीएनआई चर्च में विशेष प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

मोहल्ला विजय नगर में स्थित सीएनआई चर्च में पास्टर अमित ने बताया कि गुड़ फ्राइडे पर प्रभु यीशु जीवन त्याग देते हैं और तीसरे दिन दोबारा जी उठते हैं। इस दिन को ईसाई समुदाय के लोग ईस्टर त्योहार के रूप में मनाते हैं। इस दिन प्रभु यीशु ने मृत्यु पर विजय प्राप्त की । सभी श्रद्धालुओं ने प्रभु के दोबारा जीवित हो उठने की बधाई देकर खुशी मनाई। इस दौरान कर्नल सिंह, सत्यपाल सिंह, अमित कुमार, जगमोहन, धनश्याम, संजय, अजय कुमार, बबीता, सरिता, पिंकी, गीता, पूनम, लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें