बड़ौत (बागपत)। प्राथमिक विद्यालय, बिनौली नंबर एक में आयोजित समारोह में एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने हरियाणा के करनाल में ग्लोबल प्राइड अवार्ड सम्मान समारोह में नवीन शिक्षा पद्धति स्मार्ट क्लास संचालन करने वाली शिक्षिकाओं को सम्मानित करने पर हर्ष जताया।
वक्ताओं ने बताया कि करनाल हरियाणा में सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन की पुण्यतिथि पर एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने ग्लोबल प्राइड अवार्ड सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले शिक्षकों को अवार्ड देकर सम्मानित किया। इसमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय की सहायक अध्यापक शालू सिंह, प्राथमिक विद्यालय नंबर एक की प्रधानाध्यापक कविता सिंह, सहायक अध्यापक रेनू पवार को विद्यालयों में स्मार्ट क्लास द्वारा बच्चों को पढ़ाई और आर्ट एंड क्राफ्ट पर सम्मानित किया। इस अवसर पर तीनों महिला शिक्षकों को खंड शिक्षा अधिकारी बिनौली सतीश कुमार शर्मा ने भी लौटने पर सम्मानित किया।