फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरिक्ष तक मजबूत हुआ है भारत : सतपाल महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है। सभी को उनके हाथ मजबूत करने हैं। पूरे विश्व ने उनका लोहा माना है। इसका नजारा भी लोगों ने देखा है। अंतरिक्ष में भारत मजबूत हुआ है और देश की सीमाएं भी सुरक्षित हुई हैं।
विज्ञापन

अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित सत्संग में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पीएम मोदी के कारण ही आज भारत को अंतरिक्ष शक्ति प्राप्त हुई है। इससे हम अपने दुश्मन को नेस्तानाबूत कर सकते हैं। भारत ने पाक को उसके घर में घुसकर जवाब दिया। उसके बावजूद पाक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो उसका पानी भी बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारत सुरक्षित होगा तो आने वाली पीढ़ी भी सुरक्षित होगी। हर घर में चूल्हा, बिजली दी और हर घर में रोशनी के लिए बिजली के कनेक्शन बांटे। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अध्यात्मिक ज्ञान से समाज में परिवर्तन आएगा। देश का सर्वांगीण विकास होगा। समाज के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह समाज, देश के विकास में अपना संपूर्ण योगदान दे।
मानव उत्थान सेवा समिति की शाखा हंस सत्संग भवन भी पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मिले। भजन गायक कलाकारों ने भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांसद सत्यपाल सिंह की पत्नी अल्का तोमर, पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, कौशल त्यागी, मनोज आर्य, मनोज सिंघल, अशोक सिंघल भगत जी, दीपक गोयल, राजेश गोयल, प्रियंका आर्या, राजीव गोयल, अंकुर शर्मा, कमला देवी, केशवती, राजकुमार, डीडी चौहल्दा, अतुल गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें