फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मी. में अंशिका और 200 मी. में दीपेश प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। प्राइम दा स्कूल एंड विंडसर स्पोर्ट्स स्कूल में बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया ।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ कर्नल सुबोध तोमर, संचालक अंकित पंवार, विंडसर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की डायरेक्टर मानवी मदान, मीनाक्षी पंवार, अरुणा पंवार, शालिनी पंवार, अंकित अग्रवाल, सोनू पंवार और प्रधानाचार्य विनिता जैन ने किया। पहले दिन 100 मीटर बालिका दौड़ में अंशिका प्रथम, साक्षी द्वितीय और नेहा तृतीय, 200 मीटर बालक वर्ग में दीपेश प्रथम, राहुल द्वितीय और शेखर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संचालक अंकित पंवार ने बताया कि दूसरे दिन शुक्रवार को 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, रस्सा खींच आदि खेलों का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण अंचल से अधिक से अधिक खिलाड़ी निखरकर आएं इसलिए जनपद में पहली बार प्राइम दा स्कूल में खिलाड़ियों के लिए हॉकी, कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबाल, क्रिकेट आदि खेल शुरू किए हैं। खिलाड़ियों को रहने के लिए भी स्कूल में कांप्लेक्स की सुविधा है।15 अप्रैल तक ही खिलाड़ी पंजीकरण कराकर दाखिला करा सकते हैं। अंत में विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें