फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन आने से 20 मिनट पूर्व फाटक बंद करने पर यात्रियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन आने के 20 मिनट पूर्व फाटक बंद करने पर हंगामा
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। बड़ौत-बिनौली रोड पर सोमवार को बिनौली रेलवे क्रासिंग पर विभागीय कर्मचारियों द्वारा ट्रेन आने से करीबन 20 मिनट पूर्व फाटक बंद करने पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान फाटक के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। लोगों की आपस में भी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

यात्रियों ने कहा कि आए दिन इस रेल मार्ग पर बिनौली रेलवे क्रासिंग पर विभागीय कर्मचारी टे्रन आने से करीबन आधा घंटे पूर्व फाटक बंद कर देते है, जिस कारण लंबा जाम लग जाता है। ट्रेन चले जाने के बाद जैसे ही फाटक खुलती है, वाहन निकालने को लेकर लोगों में झगड़ा तक हो जाता है। कई बार तो मारपीट की घटना थाने तक पहुंच जाती है, लेकिन दर्जनों बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होता है। सोमवार को भी ऐसा ही हुआ। 20 मिनट पहले तक यात्री ट्रेन का इंतजार करते रहे, लेकिन ट्रेन नहीं आयी। इसको लेकर यात्रियों मेें प्रदर्शन किया। जब इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक पीके बोस से बातचीत की गयी तो उनका कहना था कि यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेन आने से पूर्व ही फाटक बंद करा दी जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें