फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षकों की अनुपस्थित से प्रभावित हो रहा मूल्यांकन कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। जेवी कॉलेज में अनुपस्थित चल रहे परीक्षकों की कमी से मूल्यांकन कार्य प्रभावित हो रहा है। इस संबंध में उप नियंत्रक ने परीक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है। उल्लेखनीय है कि जेवी कॉलेज को हाईस्कूल परीक्षा का मूल्यांकन केंद्र बनाया। मूल्यांकन कार्य में 484 परीक्षक व 51 उपप्रधान परीक्षक नियुक्त किए। शुक्रवार की सुबह से मूल्यांकन कार्य शुरू होना, लेकिन जैसे ही मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ, वैसे ही पुरानी पेंशन बहाली समेत अन्य समस्याओं को लेकर शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर हंगामा शुरू कर दिया। शनिवार को भी शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार रखा। पिछले कई दिन से कई परीक्षक अनुपस्थित भी चल रहे हैं, इनसे उप नियंत्रक ने स्पष्टीकरण मांगा है। उप नियंत्रक डॉ. यशपाल शास्त्री व डॉ. रेखा सिंह ने बताया कि कई परीक्षक अनुपस्थित चल रहे हैं, उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन


15599 उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन
बागपत। शहर के श्री यमुना इंटर कॉलेज में चल रहे यूपी बोर्ड इंटर के मूल्यांकन में 252 परीक्षकों उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की। तीसरे दिन 15599 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई। इसमें 145 परीक्षक अनुपस्थित रहे। उप नियंत्रक जयपाल शर्मा ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से मूल्यांकन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें