फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंड्रेट डायल पर ड्यूटी के समय पुलिसकर्मी नहीं रखेंगे मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डायल 100 गाड़ी पर तैनात पुलिस कर्मी ड्यूटी के समय निजी मोबाइल लेकर नहीं जा सकेंगे। डीजीपी के निर्देश पर एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने जिले में व्यवस्था लागू कर दी। शासन से शिकायत की गई थी कि पुलिस कर्मी ड्यूटी के समय मोबाइल पर गेम खेलते रहते हैं। शिकायत होने के बाद कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

जिले में यूपी पुलिस की डायल 100 गाड़ी 34 हैं। जो अलग-अलग जगहों पर खड़ी रहती है। उप्र सरकार ने अपराध नियंत्रण के लिए योजना को लागू किया। शिकायत की गई थी कि डायल 100 गाड़ी पर तैनात पुलिस कर्मी अधिकतर समय निजी मोबाइल पर यू ट्यूब, व्हाट्स एप, फेसबुक, ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं। गेम्स भी खेलते हैं। इसका प्रभाव उनकी ड्यूटी पर पड़ता है। इसकी शिकायत लोगों ने पुलिस के आला अधिकारियों से की। इसे डीजीपी ने गंभीरता से लेकर डायल 100 पर तैनात पुलिस कर्मी को ड्यूटी के समय निजी मोबाइल नहीं लेकर आने के निर्देश दिए।
एसपी शैलेश कुमार ने बताया कि डीजीपी के निर्देश का पालन कराया जाएगा। ड्यूटी के समय जो सरकारी मोबाइल गाड़ी में उपलब्ध होता है, पुलिस कर्मी उसी मोबाइल का ही इस्तेमाल करेंगे। ड्यूटी पर जाने से पहले पुलिस कर्मियों को अपना मोबाइल या तो घर पर रख कर आना होगा या फिर संबंधित थानों पर जमा करना होगा। जो मोबाइल फोन डायल 100 गाड़ी पर दिया जाता है, वह भी एमडीटी सेट होता है। जिसे सिर्फ कॉल करने और रिसीव करने के इस्तेमाल में लिया जाता है। इस पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल नहीं हो सकता। यदि डायल 100 गाड़ी पर तैनात कोई भी पुलिस कर्मी निजी मोबाइल चलाता मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें