फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में अब तक400 लोगों का ही पंजीकरण हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले के ग्राम विकास विभाग, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा और होमगार्ड एवं पीआरडी विभाग में मानदेय पर कार्य करने वाले कर्मचारियों का प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में पंजीकरण कराया जाएगा। जिले में अब तक सिर्फ 400 लोगों का ही पंजीकरण हुआ है।
विज्ञापन

मध्यम वर्ग लोग जिनकी 15000 हजार से मासिक वेतन है, इसके लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना संचालित की। इसके लिए 18 से 40 वर्ष के तहत लोग इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। कम से 55 और अधिकतम 200 रुपये अंशदान करना होगा। इसके बाद 60 साल पूरी करने पर तीन हजार रुपये पेंशन के रूप में लाभार्थी को देने का प्रावधान है। ब्लॉक, लोकवाणी और जनवाणी केंद्रों पर आवेदन किया किया जा रहा है। प्रमुख सचिव सुरेश चंद्रा ने प्रशासन को पत्र भेजकर ग्राम विकास विभाग के मानदेय पर कार्य करने वाले रोजगार सेवक, मनरेगा श्रमिक का पंजीकरण कराएंगे। इसके लिए बीडीओ, सहायक विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी को लक्ष्य निर्धारित किया जाए। ब्लॉक में कैंप लगाकर कार्य किया जाए। स्वास्थ्य विभाग के लिए सीएमओ को निर्देश दिए सीएचसी, पीएचसी कैंप लगाकर आशा वर्क्स का पंजीकरण कराएंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग आंगनबाड़ी का सीडीपो और सीडीपीओ को ब्लॉक खंड विकास स्तर पर कैंप लगाकर पंजीकरण कराएंगे। शिक्षा विभाग में कार्यरत रसोइयों का शत प्रतिशत पंजीयन कराया जाएगा। इसके लिए बीएसए को निर्देशित किया। होमगार्ड और पीआरडी पंजीकरण की कार्रवाई कराएंगे। जिला कमांडेंट होमगार्ड एवं जिला युवा कल्याण अधिकारी को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें