बड़ौत (बागपत)। बड़ावद गांव में रविवार को कार्यक्रम हुआ, जिसमें 40 निर्धन परिवारों को गैस सिलिंडर बांटे गए। प्रियंका गैस एजेंसी के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरदान पंवार व उदरेश कुमार ने किया। वक्ताओं का कहना था कि गरीबों की सेवा करना मानव धर्म है। इस अवसर पर 40 निर्धन परिवारों को गैस सिलिंडर वितरित किए गए। इस अवसर पर मनजीत शर्मा, देवी सिंह, अमित कुमार, वकील, मोनू, रफीक, इकबाल, पिंकी देवी, वेदो, सुमन, प्रवीण, सन्नो, शबनम, बबीता, कविता, ब्रिजेश, राजबाला शामिल रहे।
क्लासेज का यज्ञ के साथ उद्घाटन किया
बड़ौत। गंगाराम कांप्लेक्स फर्स्ट फ्लोर भगवान महावीर मार्ग पर रविवार को पीआरवी एक्सपर्ट क्लासेज का यज्ञ के साथ उद्घाटन किया। आचार्य धर्मवीर आर्य के निर्देशन में यज्ञ हुआ। इसमें अंकित पंवार, मानवी मदान, मीनाक्षी पंवार, विनय पंवार, पंकज तोमर, रविंद्र कुमार, धर्मेंद्र आर्य, विनीत पंवार, संदीप दहिया, नितेश तोमर, अंकित तोमर, अंकित अग्रवाल, राहुल, प्रविंद्र, रोहित, विशाल, अश्वनी, अतुल जैन, प्रियंका, रूपा शामिल रहे।