फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता - डॉ. सत्यपाल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कार्यकर्ता चुनावी तैयारी में जुटे और बूथ कमेटियों को मजबूत बनाएं।
रविवार को खेकड़ा नगर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पर भाजपा की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया। इसमें केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक है। इसको लेकर सभी कार्यकर्ता तैयारी में जुटकर मेहनत के साथ लोगों से संपर्क कर सरकार द्वारा जनहित में किए गए कार्यों के बारे में बताए। इस दौरान जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने कहा कि सभी बूथ अध्यक्ष अपने क्षेत्रों का भ्रमण करें। इसमें अश्वनी प्रभाकर, महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष सुशीला सिंघल, पूर्व ब्लाक प्रमुख देवेंद्र गुर्जर, ब्लाक प्रमुख जितेंद्र धामा, नरेश वर्मा, बिट्टू त्यागी, अमरदीप प्रधान, विरेंद्र नैन, कंवर पाल गुर्जर, सन्नी गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, सतीश त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन


अश्वनी प्रभाकर को भाजपा नगर अध्यक्ष बनाया
खेकड़ा (बागपत)।
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने रविवार को खेकड़ा नगर में आयोजित भाजपा की बैठक में अश्वनी प्रभाकर को भाजपा नगर अध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी सौंपी। इसके चलते भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल रहा। इस दौरान डॉ. मनोज धामा, अजय शर्मा, दीपक शर्मा, मनोज जैन, प्रदीप धामा, अमित झा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें