फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 फरवरी की पंचायत को सफल बनाने पर बल दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। आजाद नगर में हुई बैठक में उप्र के विभाजन व पश्चिमी उप्र में हाईकोर्ट बेंच के समर्थन में 25 फरवरी को होने वाली पंचायत को सफल बनाने पर विचार किया।
विज्ञापन

इंजीनियर विजयपाल सिंह ने कहा कि जब तक अलग प्रदेश की मांग करने वाले किसान, संगठन व हमारे अधिवक्ता एक मंच पर नहीं आएंगे और मिलजुल कर एक आवाज नहीं उठाएंगे, तब तक हमें अलग राज्य तो क्या हमें एक बेंच भी नहीं मिलेगी, इसलिए आज सभी को जाति, मजहब व दलगत आदि के भेदभाव से ऊपर उठकर एक मंच पर आना चाहिए। इसे लेकर 25 फरवरी को डीएस भवन में पंचायत होगी, इसमें अमर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों, पूर्व सैनिकों, समाजसेवकों, ग्राम प्रधानों, नगर अध्यक्ष व सभासदों, प्रबुद्ध व्यक्तियों को निमंत्रण पत्र दिए हैं। इसकी अध्यक्षता विजयपाल सिंह ने की। संचालन इकबाल कवि ने किया। इसमें ओमवीर, बाबूराम, गोविंद सिंह, राजगुरु, ओमप्रकाश, नरेश पाल, हरीपाल, हरेंद्र मुखिया, मुकेश, अशोक, ओमप्रकाश कश्यप, राज कुमार रुहेला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें