फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल दूसरे छात्र की भी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल दूसरे छात्र की भी मौत
विज्ञापन

बागपत। मेरठ-बागपत मार्ग पर सर्वहितकारी इंटर कालेज मीतली के पास सड़क हादसे में घायल हुए दूसरे छात्र ने भी दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में बृहस्पतिवार को उसके तहेरे भाई की मौत हो गई थी। दो छात्रों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के डौला गांव सौरभ अपने तहेरे भाई अभिजीत के साथ बृहस्पतिवार को जनता वैदिक डिग्री कालेज बड़ौत में एमए की परीक्षा देने जा रहा था। जब वे मेरठ-बागपत मार्ग पर सर्वहितकारी इंटर कालेज मीतली के पास पहुंचे तो ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी थी। अभिजीत (18) की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि सौरभ गंभीर रूप से घायल हुआ था। उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को घायल सौरभ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दो छात्रों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। अभिजीत जल पुरुष राजेंद्र सिंह का भतीजा था। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। चाचा सुरेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को ही अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि घायल छात्र की भी मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें