फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में अलर्ट जारी, चलाया चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अलर्ट जारी, चलाया चेकिंग अभियान
विज्ञापन

बागपत। सहारनपुर में दो आतंकवादी पकड़े जाने के बाद जिले में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया गया। हालांकि कोई संदिग्ध नहीं पकड़ा गया। खुफिया विभाग सक्रिय हो गया है। पुलिस मुखबिरों के जरिए संदिग्ध लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
जनपद से आतंकियों का नाता रहा है। कई वर्ष पहले बड़ौत से दिल्ली एसटीएफ ने आतंकवादी को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को सहारनपुर में एटीएस टीम द्वारा आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने के बाद जिले में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया गया। ज्यादातर वाहनों की तलाशी ली गई। हालांकि कोई संदिग्ध नहीं मिला। खुफिया विभाग ने जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मुखबिरों के जरिए संदिग्ध लोगों को तलाश कर रही है। एसपी ने बताया कि जिले में किसी आतंकवादी के छिपे होने की सूचना नहीं है। पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए है। सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में चेकिंग कर रहे हैं। वाहनों की सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें