फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय में शौचालय में चलती मिली रसोई, सीडीओ की फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
शौचालय के भवन में चलती मिली रसोई
विज्ञापन

बागपत। मुख्य विकास अधिकारी पीसी जायसवाल ने डीआईओएस दफ्तर का निरीक्षण किया। यहां पर शौचालय के भवन को रसोई के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। इसके अलावा प्रथम तल पर बने शौचालय पर ताले लगे हुए थे। विभाग की जगह पर्याप्त होने के बावजूद श्री यमुना इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया।
शुक्रवार को सीडीओ पीसी जायसवाल जिला विद्यालय निरीक्षक दफ्तर का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। अधिकतर कक्षों में ताले लगे थे। इस पर नाराजगी जताई। नोटिस बोर्ड लगा था, लेकिन बोर्ड परीक्षा से संबंधित कोई सूचना नहीं थी। नोटिस बोर्ड पर भी ताला लगा हुआ है। दीवारों पर शिक्षकों ड्यूटी चार्ट चस्पा की हुई थी। इसके लिए डिस्पले बोर्ड होना चाहिए था। इसका क्रय करने के लिए निर्देशित किया। भूतल पर बने शौचालय के भवन को रसोई के रूप में इस्तेमाल किया गया है। प्रथम तल पर बने शौचालयों पर ताले लगे हुए थे। उन्होंने ताले खुलवाने के निर्देश दिए। प्रथम तल पर बने हॉल में लगे ताले को खुलवाने के लिए कहा गया तो कर्मचारी ने चाबी न होना बताया। डीआईओएस दफ्तर में पर्याप्त हॉल होने के बावजूद कंट्रोल रूम श्री यमुना इंटर कॉलेज को चलाया जा रहा है। इस पर आपत्ति जताई और स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
खादी ग्रामोद्योग दफ्तर में दोपहर तक लटका था ताला
बागपत। जिला विकास अधिकारी हुब लाल ने साढ़े 11 बजे खादी ग्रामोद्योग कार्यालय का निरीक्षण किया, यहां पर दोपहर तक भी ताला लटका मिला। कोई भी कर्मचारी आस-पास भी नजर नहीं आया। डीडीओ ने बताया कि कई दिनों से ग्रामोद्योग अधिकारी को फोन किया जा रहा है, लेकिन कोई वार्ता नहीं की जा रही है। जबकि लोकसभा चुनाव के संबंध में अधिकारी और कर्मचारियों को ब्योरा अपलोड किया जा रहा है। उन्होंने खादी ग्रामोद्योग दफ्तर में तैनात ग्रामोद्योग अधिकारी और बाबू का वेतन रोकने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें