स्वयसेंविकाओं ने योगाभ्यास किया
बड़ौत। नगर के कालेजों मेें चल रहे रासेयो शिविर के तहत शुक्रवार को स्वयंसेविकाओं ने योगाभ्यास किया।
जेवी कॉलेज की द्वितीय ईकाई के दयानंद बाल विद्या मंदिर मेें चल रहे सात दिवसीय रासेयो शिविर के पांचवें दिन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रश्मि निगम के निर्देशन मेें कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रश्मि निगम ने छात्राओं को योग से होने वाले लाभ की जानकारी दी। स्वयंसेविकाओं ने पुलवामा में हुए आंतकी हमले में मारे गए शहीदों को श्रद्धांजलि दी। डॉ. अरुण सौलंकी, डॉ. वीके द्विवेदी, डा श्याम किशोर, डॉ. पूनम मलिक, डॉ. जोगेंद्र सिंह, डॉ. हीरालाल, प्रधानाचार्य विनोद भारद्वाज, राजकुमार, सिद्धि, सयान, गुलशन का योगदान रहा।
उधर इसी कॉलेज की रासेयो प्रथम ईकाई के सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रघुराज सिंह के निर्देशन में नगर के मुख्य मार्गो से जन-जागरूकता रैली निकालकर लोगों को देश व समाज की उन्नति में सहयोग की अपील की और आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर डा अशोक चौधरी, डा जयवीर ङ्क्षसह, डा राम शर्मा, डा वीके द्विवेदी, डॉ. डीपी सिंह, डॉ. लोकेंद्र, डॉ. विजयपाल, रिंकू, अमन, तसलीम, संजीव का योगदान रहा।
उधर, जेवी कॉलेज में यूजीसी-सीपीई स्किल डवलपमेंट योजना के तहत चल रहे 15 दिवसीय शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह, प्रशिक्षण तरुण कुमार, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. जय सिंह यादव, डॉ. श्याम किशोर, डॉ. अलका रानी ने कहा कि प्रशिक्षण मेें दिए गए ज्ञान से छात्र आसानी से कहीं पर भी रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर कुलदीप, अमित, विकास, विवेक, हिमांशु, संदीप, डॉ. अरुण सौलंकी शामिल रहे।