फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिलाना में 403 मरीजों की जांच, दवाईयां बांटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। अमर उजाला फाउंडेशन ने पिलाना सीएचसी में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। इसमें मरीजों को नि:शुल्क उपचार कर दवा दी। इसमें आसपास के गांवों के 403 मरीजों की जांच कर दवा दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिलाना में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का उद्घाटन एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव ने किया। उन्होंने कहा कि मरीजों को इस तरह के आयोजन से निश्चित तौर पर लाभ होता है। फाउंडेशन के अभियान की सराहना की। लोगों को स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया। शिविर में मरीजों की विभिन्न जांच की, इसके अलावा मौसमी बीमारियों से बचाव की जानकारी दी। पिलाना सीएचसी क्षेत्र के 403 मरीज पहुंचे। सीएचसी पिलाना के अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को बीमारी से बचाव की जानकारी दी। डॉ. सुधीर शर्मा ने बताया कि मौसम में बदलाव से होने वाले नजला, जुकाम, खांसी के मरीज भी पहुंचे। इसमें डॉ. अमित गुप्ता, डॉ. पूजा त्यागी, संजीव कुमार का सहयोग रहा।


आज डौला में लगेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
बागपत। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में शुक्रवार को डौला गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगेगा। कैंप सुबह दस बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन


अभियान को सराहा
बागपत। शिविर में पहुंचे लोगों ने अमर उजाला के अभियान की सराहना की। विनोद त्यागी ने कहा कि इस तरह का अभियान लोगों के बीच स्वच्छता की जागरूकता के अलावा बेहतर स्वास्थ्य लाभ देने में भी लाभदायक साबित होता है। कैंप में पहुंचे ब्रहम, सावित्री ने कहा कि अभियान से लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें