फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान के लिए ठेकेदारों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। सिंचाई विभाग कार्यालय में पांच माह पहले मरम्मत कार्य करने के बावजूद ठेकेदारों को भुगतान नहीं दिया जा रहा है। बुधवार को ठेकेदारों ने भुगतान दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। अधिशासी अभियंता ने उन्हें समझा-बुझाकर लौटा दिया।
विज्ञापन

पीड़ित ठेकेदार राज कुमार और मनोज निवासी बड़ौत शामली हैं। पांच माह पूर्व उन्होंने कोताना रोड स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय में मरम्मत का कार्य किया । उस दौरान सिंचाई विभाग के अफसर एक सप्ताह के अंदर भुगतान की बात कर रहे थे, लेकिन पांच माह बाद भी उन्हें भुगतान नहीं दिया जा रहा है, इससे उन्हें आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द भुगतान न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान कार्यालय में मौजूद अधिशासी अभियंता संजीव ने प्रदर्शन करने वाले ठेकेदारों को समझा-बुझाकर शांत किया और जल्द भुगतान दिलाने का आश्वासन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें