फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई गांवों के ग्रामीणों का ब्लाक में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र के एवज में की जा रही अवैध वसूली के विरोध में मंगलवार को कई गांवों के ग्रामीणों ने ब्लाक मुख्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने सचिवों पर प्राइवेट कंप्यूटर आपरेटर पर गोपनीय पास वर्ड देने का भी आरोप लगाया और मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
मंगलवार को बावली, मलकपुर, जौनमाना, बाम, बड़ावद, सिनौली, बड़का आदि गांवों के काफी संख्या मेें ग्रामीण ब्लाक मुख्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा उन्हें जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने को लेकर 15 से 20 दिनों तक ब्लाक मुख्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, लेकिन उनके प्रमाण पत्र नहीं बनाए जा रहे हैं। जिन लोगों के जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र बनाएं जा रहे हैं, उनसे छपरौली रोड स्थित एक प्राइवेट कंप्यूटर आपरेटर द्वारा जमकर अवैध वसूली की जा रही है। आरोप लगाया कि अधिकांश सचिवों ने उक्त प्राइवेट कंप्यूटर ऑपरेटर को अपना गोपनीय पासवर्ड दे रखा है, इसका प्राइवेट कंप्यूटर आपरेटर जमकर गलत फायदा उठाकर लोगों से प्रमाणपत्र बनाने के नाम पर 500 से 1200 रुपये की अवैध वसूली कर रहा है। आरोप लगाया कि ककौर गांव के पीड़ित युवक ललित वशिष्ठ से अवैध वसूली की शिकायत पर एसडीएम आशीष कुमार ने पुलिस प्रशासन से छापेमारी कराकर उक्त सेंटर बंद करा दिया था, लेकिन अब उक्त प्राइवेट कंप्यूटर आपरेटर ने थोड़ी दूरी उसी सेंटर से एक अन्य सेंटर संचालित कर लिया है और वह अभी भी अवैध वसूली कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बीडीओ प्रेमचंद ने कहा गोपनीय पासवर्ड एक प्राइवेट व्यक्ति को देना गंभीर मामला है, इसकी जांच कराई जाएगी, संबंधित सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही प्राइवेट कंप्यूटर आपरेटर पर शिकंजा कसा जाएगा। इनमें सन्नी, सचिन, गौरव, सुधीर, इकबाल, सोनू बबलू, सचिन, दीपक, अंकित, सचिन, मन्नू, मोहित आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें