दोघट (बागपत)। पूर्व प्राथमिक विद्यालय आदमपुर के पुराने भवन की छत गिरने से भगदड़ मच गई। भवन के पास खेल रहे कई बालक बाल-बाल बचें। ग्रामीणों ने जर्जर कमरे को गिरा कर बारातघर बनवाने की मांग की। स्कूल नए भवन में चल रहा है।
पूर्व प्राथमिक विद्यालय में कई साल से पहले भवन जर्जर होने के कारण दूसरे स्थान पर नए भवन का निर्माण कराया। इसमें विद्यालय चल रहा है। पुराना भवन जर्जर हाल में है। मंगलवार को जर्जर भवन की छत अचानक से गिर गया। इससे भगदड़ मच गई। भवन के पास गांव के कई बाल खेल रहे थे। ईंटों की चपेट में आने से बाल-बाल बचें। ग्रामीणों ने बताया कि जर्जर भवन के पास ही दुर्गा मंदिर बनवाया गया है। जर्जर भवन से मंदिर को भी खतरा बना हुआ है। जर्जर भवन को गिराकर बारातघर का निर्माण कराया जाए। इस संबंध में ग्राम प्रधान मनोज कुमार ने बताया कि यहां पहले प्राथमिक विद्यालय चलता था। विद्यालय दूसरी जगह बनवाया है। अब यह भवन खाली पड़ा है। बारातघर के लिए जगह का भी प्रस्ताव कराया गया है।