फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक मेरठ ने डीआईओएस को दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

विगत दो माह से वेतन भुगतान न मिलने की शिकायत पर संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रथम मंडल मेरठ ने डीआईओएस बागपत को श्री अजितनाथ जैन इंटर कॉलेज शेरपुर लुहारा में जाकर शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने के निर्देश दिए। साथ ही वेतन भुगतान दिलाने के नाम रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।
विज्ञापन

श्री अजितनाथ जैन इंटर कॉलेज शेरपुर लुहारा के शिक्षकों ने संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रथम मंडल मेरठ को शिकायत पत्र भेजकर बताया कि प्रधानाचार्य राम मोहन भारद्वाज अपनी हठधर्मिता तथा शिक्षा विभाग के अफसरों से साठगांठ के चलते उनका शोषण कर रहे हैं। यहीं कारण है कि उन्हें अभी तक न तो अक्तूूबर माह का वेतन भुगतान मिला है और न ही नवंबर माह का। आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य कभी भी विद्यालय में नहीं आते हैं और कनिष्ठ अध्यापक सचिन शर्मा को सौंप रखा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 5 जनवरी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे अनिश्चित कालीन आमरण अनशन शुरू करेेंगे। इस मामले को गंभीरता से लेकर संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रथम मंडल मेरठ ने डीआईओएस बागपत को शिक्षकों को वेतन भुगतान दिलाने जाने के निर्देश है। इनमें योगेंद्र शर्मा, विनय कुमार जैन, नीरज कुमार जैन, अजय कुमार जैन, प्रदीप कुमार, मुकेश कुमार शर्मा आदि रहे। इस संबंध में प्रधानाचार्य राममोहन भारद्वाज का कहना था कि शोषण का आरोप गलत है। शिक्षक बायोमैटिक मशीन से न तो हाजिर लगाते हैं और न ही विद्यालय आते। ऐसी स्थिति में उन्हें कैसे वेतन भुगतान दिया जा सकता है। एक बायोमैटिक मशीन पहले भी शिक्षक खराब कर चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें