फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलकपुर चीनी मिल ने किया 11 करोड़ का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मलकपुर चीनी मिल ने पिछले पेराई सत्र का 11 करोड़ रुपये का भुगतान किया। अब चीनी मिल पर 257 करोड़ गन्ना भुगतान के बकाया रह गए हैं। प्रभारी जिला गन्ना अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को चीनी मिल ने किसानों के छह करोड़ रुपये का भुगतान किया है, जबकि बुधवार को पांच करोड़ रुपये का भुगतान किया । दो दिन में चीनी मिल ने किसानों के 11 करोड़ रुपये का भुगतान किया। इससे किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है। गौरतलब है कि गन्ना आयुक्त ने चीनी मिल की आरसी जारी कर रखी है। एसडीएम बड़ौत आशीष कुमार ने चीनी मिल को 30 दिसंबर तक भुगतान का समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें