बड़ौत (बागपत)।
विंडसर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स और जेन नेक्स्ट पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने इंडिया गेट का मॉडल बनाया। साथ ही निर्णय लिया कि गणतंत्र दिवस पर कारगिल मेें शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को इंडिया गेट का मॉडल सौंपा जाएगा और लोगों में देशभक्ति की अलख जाएंगे।
विंडसर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के संचालक अंकित पंवार और जेन नेक्स्ट पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अशोक गुप्ता के संयुक्त नेतृत्व में विगत एक माह की मेहनत के बाद स्कूली छात्र-छात्राओं ने इंडिया गेट के मॉडल का निर्माण स्कूल परिसर में किया। प्रतिदिन स्कूली बच्चे बनाएं इंडिया गेट पर सलामी देंगे और शहीदों को याद भी करेंगे। इसके अलावा स्कूली बच्चों ने काफी संख्या में छोटी-छोटी आकृतियां में इंडिया गेट के मॉडल का निर्माण किया और प्रत्येक इंडिया गेट पर कारगिल में शहीद हुए सैनिकों के नाम लिखकर नई मिसाल कायम की ।
संचालक अंकित पंवार और प्रबंधक अशोक गुप्ता ने बताया कि बच्चों द्वारा बनाएं इंडिया गेट के मॉडल एकत्र किए रहे हैं, ताकि गणतंत्र दिवस पर शहीदों के परिजनों को दिल्ली में जाकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच सौंपा जा सके। फिलहाल शिक्षक और बच्चे इंटरनेट के माध्यम से कारगिल मेें शहीद हुए सैनिकों के नाम पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि इंडिया गेट के मॉडल पर शहीदों के नाम अंकित किया जा सके। इंडिया गेट के मॉडल का निर्माण करने वाले बच्चों में आरूषि, भारती, दिव्यांशी, आकांशा, ज्योति, उर्वशी, दीपक, विनीत, मयंक, देव, प्रवेश, आदित्य, जयंत, सूरज, नवीन आदि रहे।