बागपत। पाली गांव में विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत की निष्पक्ष जांच के लिए ग्रामीण डीडीओ हुब लाल से मिले। उन्होंने ग्रामीणों को जल्द गांव में पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण का आश्वासन दिया।
पाली गांव के लोगों ने डीडीओ को शिकायत करते हुए बताया कि विकास कार्यों में गड़बड़ी हुई है। शौचालय का लाभ अपात्रों को दिया गया है। ऐसे लोग भी शामिल हैं, जो गांव में रहते ही नहीं। फाइलों में विकास कार्य करा दिए गए हैं, लेकिन धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। तालाब गंदगी से अटे पड़े हैं। कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि शपथ पत्र पर एडीएम से शिकायत की गई थी। वहां से उन्हें जांच अधिकारी नामित किया गया है। लोगों ने उनसे निष्पक्ष एवं सही जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। डीडीओ हुब लाल ने उन्हें आश्वासन दिया कि स्थलीय भ्रमण करेंगे। जो भी दोषी होगा उनके खिलाफ कार्रवाई जरूरी होगी। वेदराम देवदत्त, सतपाल, तुलसीराम, धर्मराज, नरेश, अशोक, राजू ब्रह्म सिंह मौजूद रहे।