फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित बोले, पंचायत ने सामूहिक दुष्कर्म की कीमत लगाई पांच लाख-Meerut

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला अस्पताल में नर्सिंग की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आरोपी पक्ष के लोगों ने पंचायत कर पांच लाख रुपये में समझौता करने का दबाव बनाया और पीड़िता के परिजनों द्वारा इंकार करने पर भुगत लेने की धमकी दी गई। पीड़ित परिवार गांव छोड़कर रिश्तेदारी में चला गया है। वहीं, पुलिस ने ऐसी किसी पंचायत की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन

पीड़ित छात्रा के भाई ने बताया कि में आरोपी पक्ष के लोग उन पर लगातार फैसले का दबाव बना रहे हैं। बुधवार को गांव में आरोपी पक्ष के लोगों ने पंचायत कर उन्हें भी बुलाया था। पंचों ने पांच लाख रुपये रख कर कहा कि फैसला कर लो। यदि फैसला नहीं किया तो इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। पीड़ित परिवार फैसले से इनकार कर पंचायत से लौट गया। आरोप है कि जान से मारने तक की धमकी दी जा रही हैं। पीड़िता के रिश्तेदारों को भी धमकाया जा रहा है। घटना के बाद भयभीत परिवार गांव छोड़कर अपनी रिश्तेदारी में अन्यत्र चला गया है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित परिवार ने कोई शिकायत नहीं की है। मामले की जांच कराई जाएगी। यदि पंचायत हुई है तो उसके आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें