बड़ौत (बागपत)। जय पार्वती ग्लोबल स्कूल रमाला मेें बृहस्पतिवार को आयोजित समारोह में लखनऊ मेें होने वाली एथलेटिक चैंपियनशिप में चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
समारोह का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक और विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, दीपा चौधरी, प्रधानाचार्य अब्राहम व खेल प्रबंधक चौधरी लाल सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला एथलेटिक संघ के जिला सचिव जनसोरण सिंह आर्य ने बताया कि शामली के उधम सिंह स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसमेें स्कूल के पीयूष अहलावत ने दो किलोमीटर रेस में प्रथम और तनु ने 600 मीटर दौड़ मेें प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों खिलाड़ी लखनऊ में 21 से 24 सितंबर तक होने वाले एथलेटिक चैंपियनशिप में भाग लेंगे। बृहस्पतिवार को दोनों खिलाड़ियों को स्कूल की डायरेक्टर दीपा चौधरी और प्रधानाचार्य अब्राहम ने रवाना किया।