फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांकरौद का अनुज त्यागी बना बॉडी बिल्डिंग चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। लूंब गांव में आयोजित शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता में सांकरौद गांव के अनुज त्यागी ने बाजी मारी। अपने वर्ग के अलावा उसे ओवर आल चैंपियन का खिताब दिया। अनुज की कामयाबी से गांव में खुशी का माहौल है। यूपी बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन लूंब गांव में हुआ। इसमें आसपास के जिलों से भी खिलाड़ियों ने भाग लिया। सांकरौद गांव निवासी अनुज त्यागी पुत्र तिलकराम त्यागी ने भी प्रतियोगिता में भाग लिया। अनुज त्यागी ने 75 से 80 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा उसे ओवरऑल चैंपियन घोषित किया। गांव पहुंचने पर उनका ग्रामीणों ने स्वागत किया। आयोजक और जज मनीष शर्मा मेरठ और बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के सचिव अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी राजीव चौधरी रहे। बागपत के लॉयन जिम के कोच तौहीद ने बताया कि निरंतर अभ्यास के चलते अनुज को कामयाबी हासिल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें