फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स मे ब्रिज पेयर टीम ने फाइनल मे जीता स्वर्ण पदक। जौहड़ी ब्रिज क्लब पर जश्न का माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही ब्रिज टीम के दो खिलाड़ी विजानाथ सरकार और प्रणव वरदान ने शनिवार को शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता। एशियन गेम्स में एक सप्ताह पूर्व भी ब्रिज की मेन्स टीम और मिक्स टीम ने दो कांस्य पदक पर अपना कब्जा जमा लिया है। शनिवार को जौहड़ी ब्रिज क्लब पर मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया।
विज्ञापन

जौहड़ी ब्रिज क्लब के कोच यशपाल सिंह ने बताया कि एशियन गेम्स में पहली बार ताश के पत्तों के खेल ब्रिज को शामिल किया। एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए 24 सदस्यीय टीम गई है। भारतीय टीम के दो खिलाड़ियों के स्वर्ण पदक जीतने पर शनिवार को जौहड़ी ब्रिज क्लब पर जश्न का माहौल रहा। इसमें निदेशक अजय सिंह, धीरज सिंह, राजीव, पीटर, मोनू, अनिल, जोगिंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें