फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़ल में चर्म शोधन इकाइयों के विरोध में पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। भड़ल में चर्म शोधन इकाइयों के विरोध में ग्रामीणों की पंचायत हुई। इसमें निर्णय लिया कि यदि दस दिन में इकाइयों को गांव से बाहर स्थानांतरित नहीं किया गया तो ग्रामीण धरना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि गांव में कई दशक से चर्म शोधन इकाइयां चल रही हैं। इनसे निकलने वाले दूषित पानी ने तालाब सहित भू-जल को भी दूषित कर दिया है। प्रदूषण बोर्ड, जल निगम, डीएम बागपत आदि अधिकारियों को मामले से कई बार अवगत कराया गया, लेकिन किसी भी अधिकारी ने गांव में पहुंचकर स्थिति को नहीं देखा और न ही यहां से चर्म शोधन इकाइयों को हटवाया, जबकि चर्म शोध इकाइयों के लिए गांव से पांच सौ मीटर दूूर ग्राम पंचायत द्वारा भूमि आवंटित की गई है। निर्णय लिया कि यदि दस दिन के अंदर चर्म शोधन इकाइयों को गांव से बाहर स्थानांतरित नहीं किया तो ग्रामीण धरना शुरू करेंगे। अध्यक्षता ईश्वर सिंह और संचालन डॉ. यशपाल ने किया। इसमें महिपाल, अजयपाल, ओमबीर, कृष्णपाल, आनंद पाल, विजेंद्र सिंह, विनोद, जगबीर, यशपाल, सतपाल, धर्मपाल, प्रताप, रमेश, रामपाल, भोपाल, तेजपाल, कालूराम, मुकेश, सुखपाल, सुखबीर, राजवीर, महावीर, यशपाल, सुनील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें