फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार ने सिसाना रोड के निर्माण में घटिया सामग्री लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सिसाना रोड और पंडित घनश्यामदास मार्ग की जांच में अनियमितता मिली है। घटिया सामग्री का इस्तेमाल किए जाने का अंदेशा है। समय सीमा के अंदर निर्माण पूरा नहीं हुआ है। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता भी मानक के अनुरूप नहीं प्रयोग की, इसके लिए तकनीकी रिपोर्ट मांगी है। तकनीक रिपोर्ट के बाद ही ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी है।
विज्ञापन

शहर में सिसाना रोड पर नगर पालिका ने मार्ग का निर्माण कराया। इसकी लागत 95 लाख रुपये रही। पालिका ने ठेकेदारों से इसका निर्माण कराया । मंदिर के पास बनाई पुलिया का दोबारा से निर्माण कराया। पंडित घनश्याम दास मार्ग का निर्माण कराया। इसकी लागत 65 लाख रुपये रही। इसमें भी अनियमितता का आरोप लगाया गया था। सोमवार को एसडीएम विवेक कुमार यादव के नेतृत्व में ग्रामीण अभियंत्रण और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अधिकारी सहित अन्य कर्मचारी मार्गों के निर्माण की जांच पहुंचे। टीम ने पहले सिसाना रोड पर जांच पड़ताल की। यहां पर स्टीमेट में गड़बड़ी मिली। समय सीमा के अंदर निर्माण पूरा नहीं किया। जबकि एक पुलिया पूर्व में टूटने की जानकारी मिली। इसके अलावा टीम के सदस्यों ने पंडित घनश्याम दास मार्ग की जांच की। यहां भी काफी कमियां मिली। सीसी रोड स्वीकृत थी, लेकिन इससे अलग कार्य किया । एसडीएम ने बताया कि तकनीकी जांच के लिए सैंपल ले लिए गए है। रिपोर्ट आने के बाद उसी आधार पर कार्रवाई होगी। बजट में गड़बड़ी मिली तो रिकवरी होगी और थाने में भी मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें