दोघट (बागपत)। श्री जवाहर इंटर कॉलेज बामनौली में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया । क्रीड़ा अध्यक्ष विपिन राठी ने बताया कि प्रतियोगिता में टीकरी, तवेला गढ़ी, दोघट, बिजवाड़ा, बानौली, निरपुड़ा, धनौरा, रंछाड़, खपराना आदि इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर बिनौली ब्लॉक स्तरीय टीमों का चयन किया।
सब जूनियर बालक वर्ग में वंश राठी, लिटिल पंवार, राजन राठी, दीपक, शिवांश, जयंत टीकरी, निशांत धनौरा, निखिल, शिव मलिक तवेला गढ़ी, गौरव दोघट, रोहित शर्मा, गौरव बिजवाड़ा, ताजिम बामनौली का चयन हुआ। सब जूनियर बालिका वर्ग में साक्षी पंवार, विनीता राठी, टीकरी, ज्योति, तनु दोघट, आंचल, हिना, शबाना निरपुड़ा, रेशमा तवेला गढ़ी को चुना। सीनियर बालक वर्ग में आकाश, सौरभ, विनीत, अक्षय, आर्यन धनौरा, सिद्धार्थ बामनौली, उदित, बॉबी, रितिक दोघट, नितिन तोमर बिजवाड़ा, सचिन रंछाड़, बादल, शिवम, मनीष टीकरी का चयन हुआ। सीनियर बालिका वर्ग में अंकुश राठी, अंजली राणा टीकरी का चयन हुआ है। चयनकर्ता प्रधानाचार्य कृष्णपाल तोमर, विपिन राठी व प्रदीप ने बताया कि ये सभी खिलाड़ी ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।