दाहा (बागपत)। शाहजहांपुर गांव में कच्चा रास्ता है। जिससे तीन गांव के लोग हर रोज गुजरते हैं। बारिश के दिनों में यहां से गुजरने में परेशानी होती है। गांव के लोग कई बार प्रशासन से खंड़जा निर्माण कराने की मांग कर चुके है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। बृहस्पतिवार को प्रधान के आवास पर ग्रामीणों ने बैठक हुई। ग्राम प्रधान के पति जमशेद ने कहा कि रास्ते का निर्माण हो जाए तो किसानों के साथ-साथ आम लोगों को भी फायदा पहुंचेगा। उन्होंने डीएम से हस्तक्षेप कर गांव के रास्ते को बनवाने की मांग की है। इसमें पूर्व प्रधान वहीद, पूर्व प्रधान शफीक, रहीसू, अली मोहम्मद, रणवीर वाल्मीकि, इस्तियाक, अहसान, शहीद अहमद, हारूण, शमशाद, खुर्शेद आदि मौजूद।