फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य सरकार के 15 विभागों के कर्मी करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कर्मचारी, शिक्षक और अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए मंच की सोमवार को ब्लॉक में बैठक हुई। इसमें विभिन्न मांगों पर निर्णय लिया। नौ अगस्त को कलक्ट्रेट में धरना दिया जाएगा। सभी कर्मचारियों से आंदोलन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन

संगठन के जिला संयोजक प्रमोद कुमार ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार कर्मचारियों की पेंशन बहाल नहीं कर रही है, इससे कर्मचारियों को के सामने परेशानी खड़ी हो रही है। प्राथमिक शिक्षक संघ, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, राजकीय वाहन चालक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सहित 15 विभागों की पेंशन बहाल कराने की मांग को लेकर कर्मचारी नौ अगस्त को कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद 29, 30 और 31 अगस्त को प्रदेश में कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन और आठ अक्तूूबर को लखनऊ में रैली, 25, 26, 27 अक्टूबर को तीन दिवसीय हड़ताल होगी। यदि फिर भी मांगे पूरी नहीं होती है तो वह सड़कों पर उतरकर आंदोलन को बाध्य होंगे। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश यादव ने की। संचालन संयोजक प्रमोद कुमार ने किया। इसमें संरक्षक सत्यपाल त्यागी, विवेक शर्मा, विक्की, सतीश कुमार, रोहताश सिंह, राजकुमार शर्मा, संजय यादव, मनोज कुमार, योगेश शर्मा, भारत भूषण, प्रेम कुमार, इमरान, रवि कुमार, जितेंद्र तोमर, संजीव कौशिक, उमेश यादव, प्रदीप शर्मा, कृष्ण कुमार, कृष्ण यादव, विकास मलिक, योगेंद्र यादव, लोकेश शर्मा, रूपेश चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें