बड़ौत (बागपत)। सोमवार को डीआरडीए के परियोजना निदेशक ने ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचकर विकास कार्यों की समीक्षा की। अधूरे रिकार्ड मिलने पर नाराजगी जताई।
परियोजना निदेशक मोहन पटेल सोमवार को ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचे। परियोजना निदेशक ने सर्वप्रथम ब्लाक को दिए पौधरोपण के लक्ष्य के सापेक्ष खोदे गड्ढे और पौधरोपण करने की जानकारी ली। लक्ष्य के सापेक्ष 10 प्रतिशत भी पौधरोपण न करने पर नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने गांवों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की तो अधिकांश गांवों मेें चल रहे विकास कार्यों अधर में मिले। उन्होंने कर्मचारियों को जल्द से जल्द अधर में लटके विकास कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।
पीडी के ब्लाक पर पहुंचने की सूचना पर समाजसेवी प्रमोद बावली के साथ भाजपा कार्यकर्ता ब्लाक पर पहुंचे। प्रमोद तोमर ने कहा कि जिस तरह ब्लाक पर तैनात सचिव बीडीओ प्रेमचन्द पर रिश्वत खोरी का आरोप लगा रहे हैं, वह दुखद है। यदि रिश्वतखोरी का प्रकरण सही है तो तत्काल प्रभाव से कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि भाजपा शासनकाल मेें रिश्वतखोरी करने वाले की कोई जगह नहीं है। इससे सरकार की छवि खराब हो रही है। इस पर पीडी मोहन पटेल ने प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। इस मौके पर बीडीओ प्रेमचंद, क्लर्क राजकुमार आदि शामिल रहे।