फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना मूल्य किसानों को 450 प्रति कुंतल मिले:नरेश टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि प्रदेश में किसानों को फसलों का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है। भुगतान न मिलने से गन्ना किसान आर्थिक संकट से जूझ रहा है।
विज्ञापन

भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत बृहस्पतिवार को दादरी गांव में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। प्रदेश में बढ़ी विद्युत दरों के बाबत उन्होंने कहा कि पंजाब में किसानों को निशुल्क और हरियाणा में बहुत कम दरों पर किसानों को बिजली मुहैया कराई जाती है, लेकिन प्रदेश सरकार ने नलकूपों की बिजली दरों पर बेतहाशा वृद्धि कर किसानों की कमर तोड़ने वाला काम किया है। प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से आलू किसान बर्बादी के कगार पर है। गन्ना किसानों को 14 दिन में भुगतान देने की प्रदेश सरकार की घोषणा हवाई साबित हुई है। सबसे ज्यादा नुकसान गन्ना किसान को हो रहा है, वह एक वर्ष श्रम और लागत लगाकर फसल तैयार करता है फिर उसे मिल को दे देता है, लेकिन उसे एक वर्ष बाद भी भुगतान नहीं मिलता। भुगतान न मिलने से वह आर्थिक संकट झेलने को मजबूर हैं।
उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा गन्ना मूल्य एसएमपी में की गई बढ़ोतरी को नाकाफी बताते हुए कहा कि किसान की लागत और श्रम के आधार पर गन्ना मूल्य कम से कम 450 रुपये प्रति कुंतल मिलना चाहिए। उन्होंने प्रदेश में अपराध में तो कमी होना बताया, लेकिन भ्रष्टाचार चरम पर होना बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को किसान संगठनों के प्रतिनिधियों को बुलाकर किसान के हितों के मुद्दे पर वार्ता करनी चाहिए। इस दौरान शिवनारायण सिंह, भगत सिंह, चौधरी सुरेंद्र सिंह, रामबीर, धर्मबीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन



बीस रुपये समर्थन मूल्य बढ़ाकर किसानों के साथ किया मजाक
बागपत। रालोद के पोल खोल हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत चौधरी चमन सिंह गुर्जर के आवास पर बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि समर्थन मूल्य में मात्र बीस रुपये की बढ़ोतरी करके किसानों का मजाक बनाया है। आज गन्ने पर लागत में कई गुना बढ़ोतरी हो चुकी है। ओमबीर ढाका ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने घोषण पत्र में जो वायदे किए उस पर कार्रवाई नहीं की है। कंवर पाल, अमित, आबाद, योगेंद्र, संदीप, ओमपाल, वीरेंद्र बैसला, जितेंद्र, राजवीर मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने बताया कि 21 जुलाई को खेकड़ा में राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, राजेंद्र शर्मा, 24 को राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह लोनिवि गेस्ट हाउस बागपत, 26 को बड़ौत क्षेत्र में बाइक रैली, 28 को बड़ौत कार्यालय पर समीक्षा बैठक, 12 अगस्त को जयंत चौधरी के आगमन की तैयारियां होती समीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें