फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रशांत को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल मेें मंगलवार को समारोह आयोजित किया, इसमें गाजियाबाद मेें ंहुई सातवीं अजय वालिया क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में मैन ऑफ द मैच चुने जाने वाले प्रशांत राज वत्स को सम्मानित किया।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष प्रो. आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर, प्रधानाचार्य जेपी सिंह, रामपाल सिंह व प्रदीप शर्मा ने किया। प्रो. आरपीएस तोमर ने कहा कि बागपत में खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है। कमी है तो बस सुविधाओं की। यदि समय रहते खिलाड़ियों को सुविधा मिल जाए तो वे और बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। सचिव डॉ. मनीष तोमर ने बताया कि गाजियाबाद में हुई सातवीं अजय वालिया क्रिकेट प्रतियोगिता में बागपत की टीम की तरफ से खेलते हुए स्कूल के छात्र प्रशांत राज वत्स को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और फाइनल में मैन ऑफ द मैच चुना गया। कोच सुधीर आर्य ने बताया कि प्रशांत राज वत्स ने 132 गेंद में 19 चौके व 2 छक्कों के साथ 124 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया, जिसकी बदौलत बागपत की टीम पहली बार चैंपियन बनी। उम्दा प्रदर्शन के आधार पर प्रशांत राज वत्स का चयन कानपुर में होने वाले अंडर-14 कैंप के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें