फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में तड़पती रही गर्भवती महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में झगड़े में घायल सात माह की गर्भवती महिला दर्द से तड़पती रही, लेकिन महिला चिकित्सक ने उसका इलाज नहीं किया। परिजनों ने हंगामा कर आरोप लगाया कि महिला की हालत बिगड़ रही है, लेकिन उसे रेफर नहीं किया जा रहा। परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल लेकर चले गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मंगलवार को ककौर गांव निवासी शहनाज पत्नी अनीस को भर्ती कराया। वह सात माह की गर्भवती है और झगड़े में घायल हो गई थी। पति अनीस ने बताया कि महिला की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। उसकी हालत बिगड़ती चली गई। बुधवार को भी वह दर्द से तड़पती रही। महिला चिल्लाती रही, लेकिन महिला चिकित्सक का दिल नहीं पसीजा। महिला चिकित्सक ने कह दिया कि कुछ नहीं हुआ है। वह नार्मल है। उसे रेफर करने की जरूर भी नहीं है। इसको लेकर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि मंगलवार से महिला का सही इलाज नहीं किया गया। बाद में परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल लेकर चले गए। वहां देर रात महिला के मृत शिशु को जन्म दिया। वहां महिला की हालत गंभीर बताई गई है। इस संबंध में सीएमएस डॉ. बीएसएस कुशवाह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें