फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में धरना देंगे बामनौली के किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। बामनौली गांव में महेश के आवास पर चकबंदी से आहत किसानों की बैठक हुई। इसमें शासन द्वारा चकबंदी प्रक्रिया में समस्याओं का निस्तारण न करने पर आक्रोश जताया और फिर से लखनऊ में धरना शुरू करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि चकबंदी ने किसानों को बर्बाद कर दिया। किसानों को उनकी जमीन नहीं मिल रही है। डीएम से लेकर मुख्यमंत्री तक मामले की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। किसानों ने 22 से 24 मई तक लखनऊ में धरना दिया । शासन ने उन्हें एक माह में समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। निर्णय लिया कि तीन जुलाई को किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल लखनऊ जाएगी और धरने की स्वीकृति ली जाए। स्वीकृति मिलने पर लखनऊ में किसान धरना शुरू करेंगे। अध्यक्षता मास्टर खिलारी सिंह ने की। संचालन मास्टर महेंद्र सिंह ने किया। इसमें महेश, श्याम लाल, राजीव, पुष्पेंद्र, रामरतन, रमेश, सुखपाल, रामकुमार, राजवीर, योगेंद्र, बिजेंद्र, सोनू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें