फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की मौत के बाद मुआवजे को लेकर भटक रहे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान की मौत के बाद मुआवजे के लिए भटक रहे परिजन
विज्ञापन

बड़ौत। तहसील में किसान संघर्ष मोर्चे के आह्वान पर चले किसानों के धरने के दौरान 26 मई को जिवाना गांव के एक किसान की मौत हो जाने के बाद प्रशासन द्वारा मुआवजा दिलाने की घोषणा की थी। लेकिन कोई मुआवजा नहीं मिल रहा है। किसान की पत्नी अधिकारियों के चक्कर काट रही है।
विज्ञापन

बता दें कि तहसील में विभिन्न मांगों को लेकर किसानों के चले धरने के दौरान थाना रमाला क्षेत्र के जिवाना गांव के उदयवीर की मौत हो गई थी। इसे लेकर किसानों में रोष व्याप्त हो गया था। उन्होंने शव रखकर मांग की थी कि परिजनों को मुआवजा मिले, तभी शव उठेगा। तो एडीएम ने घोषणा की थी कि शीघ्र परिजनों को शासन से मुआवजा दिला जाएगा,वहीं सपा नेता अर्जुन अवार्डी शौकेंद्र ने भी घोषणा की थी कि मृतक के परिजनों को पांच लाख का मुआवजा दिलाया जाएगा। लेकिन अभी तक न तो शासन से और न ही सपा की ओर से मुआवजा नहीं दिया। उदयवीर की पत्नी रीना व उसका बेटा सागर अधिकारियों के चक्कर काटते हुए थक गए। लेकिन आश्वासन मिल रहा है। शुक्रवार को तहसील पहुंचकर तहसीलदार मांगेराम चौहान से बातचीत की। आश्वासन दिया गया कि शीघ्र मुआवजा मिलेगा। इसके बारे में सूचित कर दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर सपा नेता शौकेंद्र पहलवान ने कहा कि लखनऊ मेें चेक अखिलेश जी ने बना दिया है। वहां से आना शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें