यमुना में छोड़ा 400 क्यूसेक पानी, लोगों के चेहरे खिले
बागपत। पहाड़ों में बारिश के बाद हथनी कुंड बैराज से 400 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। शुक्रवार की दोपहर तक बागपत में पानी पहुंचा। इससे किसानों के साथ-साथ धर्मावलंबियों में भी खुशी की लहर दौड़ गई। यमुना में पानी को देखने के लिए लोग पहुंचे।
काफी समय यमुना पानी की एक-एक बूंद को तरस रही थी। इससे वहां यमुना क्षेत्र में सूखाग्रस्त हो गया था। किसानों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही थी। जल स्तर भी घट गया था। पहाड़ों में लगातार बारिश के बाद नदियों में उफान आना शुरू हो गया। जिसके ड्रेनेज विभाग ने हथनी कुंड बैराज से 400 क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ दिया। शुकवार दोपहर तक यमुना में पानी पहुंचा। इसकी सूचना पर लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। किसानों के चेहरे भी खिल उड़े। धर्मावलंबियों ने खुशियां मनाई। यमुना में पानी को देखने के लिए लोग पहुंचने शुरू हो गए। ड्रेनेज विभाग के एई अशोक कुमार ने बताया कि पहाड़ों बारिश के कारण नदियां पानी से लबालब हो गई। इसके बाद हथनी कुंड बैराज से 400 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।