फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने कराया देशभर में विकास: सहेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली/दोघट (बागपत)। गल्हैता और निरपुड़ा गांव में ग्राम स्वराज अभियान के तहत चौपाल का आयोजन किया। इसमें गल्हैता में भाजपा के छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला की मौजूदगी में अधिकारियों ने ग्रामीणों को प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार ने काम कराया है। किसान मजदूरों की समस्याओं का समाधान कराया।
विज्ञापन

गल्हैता गांव में आयोजित ग्राम स्वराज अभियान की चौपाल में पहुंचे भाजपा के छपरौली विधायक सहेंद्र रमाला का ग्रामीणों ने स्वागत किया। चौपाल में खंड विकास कार्यालय बिनौली से आए एडीओ एग्रीकल्चर ने ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। विधायक ने कहा कि प्रदेश में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का ग्रामीणों को लाभ उठाना चाहिए। सरकार ने जन-जन तक इन लाभकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए गांव-गांव में चौपाल आयोजित कराई जा रही हैं। अध्यक्षता राजपाल सिंह ने की संचालन मास्टर प्रहलाद सिंह ने किया। इसमें रविंद्र सिंह, सत्य प्रकाश, संजीव सबका, विपिन प्रधान, राम अवतार त्यागी, सोमबीर त्यागी, संजय आदि रहे। इसके अलावा निरपुड़ा में ग्राम स्वराज अभियान का तहत दयानंद आर्य वैदिक कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में चौपाल का आयोजन किया। इसमें सरकार की योजनाओं को बताया। इसमें कुलदीप, अनुज, संदीप, राम कुमार, सौराज सिंह, कालूराम, इकबाल, वेद सिंह राणा, इकबाल, अब्दुल, वीरसैन, सुधीर आदि रहे।

केंद्र सरकार की चार साल की उपलब्धी बताई
अग्रवाल मंडी टटीरी। भाजपा ने कस्बे में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीरज शर्मा ने अभिमन्यु गुप्ता से मिलकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। पवन गोयल, श्याम सुंदर दास, मनोज सिंघल, अमित जैन, अतुल गोयल, संजय मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन


एडीएम शामली सूचना आयोग में तलब
बागपत। आरटीआई कार्यकर्ता एडवोकेट पवन तिवारी ने बताया एडीएम शामली को सूचना आयोग ने 19 जून को तलब किया है। सूचना नहीं देेने पर 250 रुपये प्रतिदिन वसूले जा रहे हैं। अभी तक 12.750 रुपये की वसूली हो चुकी है। वहीं सूचना आवेदक को क्षतिपूर्ति देने का भी आदेश दिया है। संग्रह अमीनों की भर्ती के संबंध में सूचना मांगी थी जो उन्हीं दी। आयोग में अपील करने के बाद उन्हें तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें