फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल : लोकेश चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कांग्रेस ने मंगलवार को भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में पोल खोल सम्मेलन की शुरूआत की। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव लोकेश चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। सरकार की नीतियों से हर वर्ग परेशान है।
विज्ञापन

कांग्रेस ने शहर की बड़ौत रोड स्थित पार्टी कार्यालय में पोल खोल सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव लोकेश चौधरी ने कहा कि भाजपा ने झूठे वायदे और लोक लुभावन सपने दिखाकर देश की जनता को ठगा है। उन्होंने कहा सरकार की नीतियों से किसान से लेकर व्यापारी और मजदूर वर्ग परेशान है। जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के जो वायदे किए सभी झूठे सिद्ध हुए। उन्होंने केवल लोगों को ठगने का कार्य किया। इनकी सारे वायदे हवाई सिद्ध हो गए है। सरकार ने युवाओं को निराश किया। उन्होंने कहा वर्तमान में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत आसमान छू रही है। देश में जातिवाद, सांप्रदायिक वाद के माध्यम से घृणा फैलाई जा रही है।
इस मौके पर बड़ौत शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा देश का विकास और उत्थान केवल कांग्रेस के समय में हुआ। जिला कोषाध्यक्ष अनिलदेव त्यागी एवं जिला महामंत्री हेमंत चौधरी ने पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। इस मौके पर एनजीओ प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लोकेंद्र हेवा का स्वागत किया। इस मौके पर पीसीसी सदस्य उर्मिला सिंह, नईमा खान, ब्लॉक अध्यक्ष वकील अहमद, अनिल उपाध्याय, डॉ. नरेंद्र शर्मा, तेजवीर सिंह आदि मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 13 जून को खट्टा प्रहलादपुर, 16 को पिलाना में, 17 को बिनौली, 20 को छपरौली और 21 जून को बड़ौत ब्लॉक में पोल खोल सम्मेलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें