सौभाग्य योजना से 18 गांवों में होगा उजाला
बागपत। मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना के तहत 18 गांवों में हर घर में बिजली का कनेक्शन दिया जाएगा। कोई भी परिवार अंधेरे में जीवन यापन नहीं करेगा। इसके लिए प्रमुख सचिव ने डीएम को निर्देशित किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर में रोशने पहुंचाने के लिए सौभाग्य योजना संचालित की है। इसके माध्यम से गरीब परिवारों को विद्युत कनेक्शन दिए जा रहे हैं, ताकि हर घर रोशन हो सके। मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना के तहत जिले में चयनित किए गए 18 गांवों में विद्युत कनेक्शन से वंचित घरों में विशेष रूप से कार्य योजना तैयार की गई है। इन सभी 18 गांवों में घर-घर बिजली पहुंचाई जाएगी। इसके लिए प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने डीएम को निर्देशित किया। उनेंने कहा कि विद्युत संयोजन का लाभ सौभाग्य योजना से किया जाएगा। कोई भी गरीब परिवार अंधेरे में रात नहीं काटेगा। विद्युत शिविरों के आयोजना में ग्राम स्तरीय कार्मिकों के साथ-साथ बीडीओ का भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया जाएगा। सीडीओ को निर्देशित किया विकास खंडों में शिविरों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएंगे।