बागपत। नौरोजपुर गुर्जर गांव में श्रीकृष्ण गोशाला का बड़ौत विधायक केपी मलिक ने शुभारंभ किया। उन्होंने संचालकों से गोवंश की सेवा और उनके पौष्टिक आहार, चारे सहित अन्य सामान का ध्यान रखने के लिए कहा। समय पर पशु चिकित्सकों से गायों का उपचार कराया जाए। खुरपका मुंहपका, गलघोंटू जैसे रोगों के लिए समय पर टीकाकरण कराएं। गोसेवा सबसे बड़ी सेवा होती है। गांव और आसपास में जो भी आवारा गोवंश हो, उसे गोशाला में संरक्षित करने के लिए प्रेरित किया। इसमें रामकिशन, जिला पंचायत सदस्य रविंद्र कुमार, सुधीर राणा, मवी चंद, रमेश चंद पांचाल, सोनू, करतार सिंह, सुमित कुमार शर्मा, सचिंद्र, मोहित कुमार, सुनील कुमार, मोहित कुमार, राहुल कुमार, अध्यक्ष भवी चंद, सचिव रमेश चंद पांचाल, कोषाध्यक्ष सोनू कुमार, करतार सिंह, सुनील कुमार, सुमित कुमार आदि रहे। ब्यूरो