अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में बुधवार को डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें छात्रा अवनी प्रथम रही। प्रधानाचार्य प्रीति वर्मा ने बताया कि भारत एक ऐसा देश है जहां सभी अवसरों पर विभिन्न प्रकार के नृत्य किए जाते हैं। लोक नृत्य हमारे प्रदेश की संस्कृति है। इसमें अध्यापक प्रमोद, दीपक, अमरदीप व्यास, ज्योति, अनुराधा, सविता, भारती, वर्षा, कोमल, सीमा शर्मा और स्वाति का सहयोग रहा।
चरित्र निर्माण शिविर में योग का महत्व बताया
बागपत। आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में शहर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में योग एवं चरित्र निर्माण के तीसरे दिन योगासन एवं शारीरिक क्रियाएं कराई। प्रशिक्षक जितेंद्र आर्य और अभिषेक ने बच्चों को योग कराया। विभिन्न योग की क्रियाएं कराई। विद्यालय के अध्यक्ष राकेश कुमार आर्य ने बच्चों को योग से जुड़ी विभिन्न बातों को बताया। जिला प्रमुख राकेश मोहन ने बच्चों का मार्ग दर्शन किया और योग से स्वस्थ रहने की महत्वपूर्ण बातें बताई। इसमें कपिल कुमार, वीर सिंह, सुनीता, बीना मौजूद रही।