फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल भरो आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

किसान संघर्ष समिति के बैनर तले तीसरे दिन भी पांच सूत्री मांग को लेेकर किसानों का धरना जारी रहा। लेकिन प्रशासन गिरफ्तारी को लेकर टालमटोल करता है। शाम तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई और किसान धरने पर बैठे रहे और चेतावनी दी कि 25 मई से जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। धरने पर बैठे किसानों को शिव सेना ने भी समर्थन दिया।
धरनास्थल किसानों का कहना है कि जब तक नलकूप के बिल की वापसी 100 रुपये प्रति हार्स पावर के हिसाब से नहीं ली जाती, मार्च 2018 में विद्युत बिल पर सरचार्ज पेनल्टी पर छूट नहीं दी जाती, वर्ष 2017-18 का गन्ने का भुगतान नहीं दिया जाता, नहरों की सफाई टेल तक कराने सहित अनय मांगें पूरी नहीं की जाती, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि मंगलवार को पंचायत मेें निर्णय लिया गया था कि प्रतिदिन गिरफ्तारी देगें, लेकिन प्रशासन गिरफ्तारी नहीं ले रहा है। बाद में किसानों ने निर्णय लिया कि जब तक प्रशासन मांगें पूरी नहीं करता, तब तक तहसील में धरने पर जमे रहेंगे। उन्होंने 25 मई से जेल भरो आंदोलन शुरू करने की घोषणा की। वहीं दूसरी ओर शिव सेना ने भी बैठक कर किसानों के चल रहे धरने को समर्थन किया और धरने पर बैठे। इस अवसर पर टोनी भारद्वाज, डॉ. हरिओम शर्मा, गोपाल, संजय राणा, पुष्पेंद्र पंवार, अमित कुमार, रामपाल, ब्रजपाल सिंह, अशोक, सोनू, मान, दीपक प्रधान, जिले सिंह, रोहताश, वीरसैन, बिजेंद्र सिंह, विक्रम आर्य, पवन कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


किसान प्रधानमंत्री की रैली का करेंगे बहिष्कार
बड़ौत। तहसील में धरनास्थल किसानों ने 27 मई को पीएम की होने वाले कार्यक्रम पर विचार किया और निर्णय लिया कि किसान इस रैली का बहिष्कार करेंगे और कोई उसमें शामिल नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें