फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत-सोनीपत मार्ग पर लगा पांच घंटे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। हरियाणा में सड़क दुर्घटना के कारण बागपत-सोनीपत मार्ग पर पांच घंटे जाम रहा। निवाड़ा पुलिस चौकी से गौरीपुर मोड़ तक वाहनों की कतार लग गई। बागपत से हरियाणा की तरफ जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार को हरियाणा के गढ़ मीरकपुर गांव के पास सड़क दुर्घटना के कारण बागपत-सोनीपत मार्ग पर जाम लग गया। निवाड़ा पुलिस चौकी से लेकर गौरीपुर मोड़ तक वाहनों की लाइन लग गई। बागपत से हरियाणा की तरफ जाने वाले यात्रियों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चालक यमुना नदी के कच्चे रास्तों से वाहनों को निकाल कर ले गए। पांच घंटे बाद जाम खुला। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में निवाड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज अनूप सिंह ने बताया कि हरियाणा की तरफ सड़क हादसे के कारण जाम लग गया था। इस कारण बागपत के गौरीपुर तक वाहनों की लाइन लगी रही। जाम खुलने के बाद वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें