गोवंश को भाला मारा, विरोध में प्रदर्शन
दोघट। इदरीशपुर गांव में आवारा गोवंश को कुछ लोगों ने भाला मारकर घायल कर दिया। इसके विरोध में युवाओं ने प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई एवं घायल गोवंश का इलाज कराने की मांग की।
युवाओं ने बताया कि बृहस्पतिवार रात गांव में आवारा सांड़ को किसी ने भाला मारकर घायल कर दिया।
शुक्रवार सुबह वह लहूलुहान हालत में मिला। पिछले कई दिन से कुछ लोग सांड़ के पीछे लगे थे। जब भी सांड़ गली में दिखाई देता था तो उसकी लाठी-डंडों से पिटाई कर देते थे। ग्रामीणों ने पशु चिकित्सकों को सूचना दी। लेकिन कोई भी सांड का इलाज करने नहीं आया। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर वरुण, सोनू, गोविंद, प्रियव्रत, गौरव, मनीष, हरीश, आशु, बादल, मिथुन, वशु आदि शामिल रहे।