फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर घूमता रहा पर्चा, परीक्षार्थी मायूस

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सीबीएसई बोर्ड की 10वीं कक्षा के गणित विषय का हस्तलिखित पेपर व्हाट्सएप पर खूब वायरल हुआ। बोर्ड ने परीक्षा निरस्त कर दी , इससे परीक्षार्थियों में मायूसी देखने को मिली है। उधर, इंटर के इकोनॉमी का प्रश्नपत्र भी दोबारा होगा। दोनों परीक्षा में करीब 16 सौ परीक्षार्थी शामिल हुए थे। बोर्ड अफसरों ने देर शाम तक परीक्षा की नई तिथि की घोषणा नहीं की।
विज्ञापन

बुधवार को हाईस्कूल के गणित विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान ही सोशल मीडिया पर गणित विषय का बताया जा रहा हस्तलिखित प्रश्नपत्र भी खूब वायरल हुआ। परीक्षा के समन्वयक डॉ एमके गुप्ता ने बताया कि बोर्ड की ओर से दोनों परीक्षाओं को दोबारा कराए जाने के निर्देश मिले हैं। प्रश्नपत्र कहां से वायरल हुआ, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। उधर, परीक्षा निरस्त होने से परीक्षार्थियों के बीच मायूसी देखने को मिली। परीक्षार्थियों का कहना था कि उन्होंने अच्छी तैयारी के साथ परीक्षा दी थी, लेकिन परीक्षा निरस्त हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें