फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रवंदना चौक पर लगे ठाकुर रोशन सिंह-राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। राजपूत विकास समिति की बैठक एसपीआरसी डिग्री कॉलेज में हुई। इसमें वक्ताओं ने राष्ट्र वंदना चौक पर ठाकुर रोशन सिंह और राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा लगवाने की प्रस्ताव किया। इसमें समिति के अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि काकोरी कांड में चार क्रांतिकारी रहे (जिनमें से दो की प्रतिमा राष्ट्र वंदना चौक पर लगी है, लेकिन ठाकुर रोशन सिंह और राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा नहीं लगाई) । उन्होंने कहा कि ये दोनों क्रांतिकारियों का अपमान हैं। प्रशासन से मांग की दोनों भारत मां के अमर सपूतों की प्रतिमा लगाई जाए। उन्होंने कहा कि समाज की जो भी विभूतियां आगे बढ़ रही हैं हमें उनका सम्मान करना है। इसके लिए समाज सजग है। समाज के सदस्य बढ़ाने पर भी विचार किया। इसमें राजेश चौहान, मनोज आर्य, कुलदीप सिंह, नरेश मानव, जनक सिंह सोम, अजय सोम, रमेश चंद, इंद्रपाल प्रधान, अजय चौहान, प्रवीण चौहान, योगेंद्र चौहान, राकेश कुमार, जसवंत सिंह, विक्की चौहान, सुनील चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन


रिश्ता तोड़ने पर लड़की के परिवार वालों ने बोला हमला
बागपत। शहर के ईदगाह कॉलोनी निवासी वकीला ने बताया कि उसके पुत्र का रिश्ता मेरठ में तय हुआ । लड़की के परिवार वालों ने इंटर पास बताई । उन्हें जानकारी मिली की कि लड़की पांचवीं पास है। उन्होंने वहां से रिश्ता तोड़ दिया। उन्होंने कहा रिश्ता तोड़ने के बाद लड़की के परिजनों ने घर पर आकर परिवार के लोगों के साथ मारपीट। पीड़ित थाने में तहरीर दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें