फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशुल्क पुस्तके मुहैया कराने पर अभिभावकों ने की प्रंशसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

छात्रों को निशुल्क पुस्तक मुहैया कराने की ग्रो वैल गर्ल्स स्कूल की पहल की अभिभावकों ने सराहना की। अभिभावकों ने कहा इससे निजी विद्यालयों में किताबों पर चल रहा कमीशनखोरी का धंधा खत्म हो जाएगा।
वैसे तो ग्रो वैल गर्ल्स विद्यालय इस तरह की पहल शुरू करने में पहले से ही सक्रिय है। कुछ माह पूर्व विद्यालय के डायरेक्टर विश्वास चौधरी व प्रधानाचार्य कमलदीप जिंदल ने बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने, बाजार में सामान खरीददे वक्त या स्कूल व कॉलेज जाते वक्त छेड़छाड़ करने वाले मनचलों को सबक सीखाने और आर्मी ट्रेनिंग देने के लिए पहल शुरू की । अब हाल में विद्यालय द्वारा छात्रों को निशुल्क पुस्तकें मुहैया करने की पहल शुरू की, इससे अभिभावकों और बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल की प्रधानाचार्य कमलदीप जिंदल ने बताया कि उन्होंने ग्रो वैल विद्या कोष बनाया है, इसमें कक्षा छह से 10 तक की किताब पुरातन विद्यार्थियों से स्वेच्छा से जमा कराई जाएंगी। इसके लिए छात्राओं को अपनी किताब के बेहतर रख रखाव के साथ-साथ उन्हें अपनी पुरानी किताबें दान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। फिलहाल जो पुस्तकें जमा हो चुकी है, उन्हें स्कूल प्रबंधन जिल्द चढ़ाकर नए प्रवेश लेने वाले छात्राओं को उपहार स्वरूप प्रदान कर रहे हैं। खुशी जताने वाले अभिभावकों में नीलम, सीक्षा, दीपिका, पूनम, सरोज, बबीता, अंशिका, दिव्या, अंजलि, अरुणा, भारती आदि रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें